फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरिफ का वार : अब कारोबारियों की मदद के लिए आगे आए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन





-घरेलू व्यापार में स्वदेशी अपनाने के लिए चलाएंगे अभियान
-घर का उत्पाद घर पर ही उपयोग में आए, इस पर रहेगा जोर

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा भारत में लगाए गए टैरिफ के चलते निर्यातकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच चुकी हैं। ऐसे में अब नोएडा शहर के निर्यातक इस समस्या के समाधान के विकल्प तलाश रहे हैं। इसी बीच अब व्यापारियों ने भी उन निर्यातकों, कारोबारियों की मदद के लिए स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अनुसार वह पूरे प्रदेशभर में आज से स्वदेशी अपनाओ अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत जिलेभर के आम दुकानदारों, स्थानीय लोगों, स्थानीय व्यापारियों और अन्य सामाजिक संस्थानों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें समझाएंगे कि वह विदेशी उत्पादों पर अपनी निर्भरता को कम करें। साथ ही घरेलू उत्पादों को अपनाएं। व्यापारियों का कहना है कारोबारी जो उत्पाद अमेरिका को निर्यात करते थे, इनमें से गारमेंट्स, हस्त निर्मित उत्पाद, मसाले, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत अन्य उत्पादों पर गहरा असर पड़ा है। यूपी युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि गारमेंट सेक्टर में विदेश भेजे जाने वाले उत्पाद विदेशियों द्वारा पसंद किए जाने वाली डिजाइन के उत्पाद होते हैं, ऐसे में उन्हें भारत में उपयोग करना कठिन होगा।
विज्ञापन

हालांकि जिन उत्पादों को तैयार किया जा चुका है, उन्हें किसी न किसी बाजार में निकालने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा जो अन्य उत्पाद हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक, हस्त शिल्प उत्पाद समेत अन्य उत्पादों को घरेलू बाजारों में भी बेचा जा सकता है। उसकी बिक्री तब ही बढ़ेगी जब घरेलू बाजार में इन उत्पादों की मांग बढ़ेगी। इसी को बढ़ानें के लिए लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित कहना होगा। व्यापारियों ने कहा, इसके लिए वह कई चरणों में यह अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन



ये होंगे चार चरण
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत शारदा के अनुसार पहले चरण को 1 सितंबर से शुरू कर दिया गया। जो कि 15 सितंबर तक चलेगा, जहां हर जिले के हर प्रमुख बाजार में स्वदेशी जनजागरण हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। दूसरा चरण 15 सितंबर से 25 सितंबर तक स्वदेशी अपनाने एवं विदेशी सामानों का बहिष्कार करने के लिए पत्रक वितरित किए जाएंगे। इसके बाद तीसरे चरण 11 सितंबर से 25 अक्तूबर तक प्रदेश के हर जिले कस्बे ओर बाज़ार में चौपाल लगाई जाएगी। इसमें व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा देश में निर्मित सामान बेचने और लोगों से ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की जाएगी। इसके अलावा व्यापारिक बैठकों के आयोजन के साथ साथ 26 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर जिले में बड़े व्यापारिक सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें