- परिषद की ओर से पहले 31 अक्तूबर और बाद में 11 नवंबर निर्धारित की गई थी तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अब 28 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। परिषद की ओर से पहले 31 अक्तूबर और फिर 11 नवंबर को विद्यालयों की सूची जारी करने की तिथि निर्धारित की गई थी। मगर अब फिर से केंद्रों की सूची जारी करने की तिथि में बदलाव किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारित करने के लिए जिला स्तर पर विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का सत्यापन कराया गया था। सत्यापन के उपरांत विद्यालयों की सूची परिषद को भेजी गई थी। परिषद की ओर से पूर्व में 31 अक्तूबर और फिर बाद में तिथि में बदलाव कर 11 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने क तिथि निर्धारित की गई थी।
परिषद की ओर से 11 नवंबर को भी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं की गई। अब 28 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो सकती है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद जिला स्तर पर आपत्तियां मांगी जाएंगी और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।