फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जीआईएस पर दिखेगा प्राधिकरण का प्लॉट आवंटित है या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अब ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आपको यह बताएगा कि नोएडा प्राधिकरण का कौन सा प्लॉट आवंटित है और कौन सा नहीं है। इस बाबत सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे लाइव कर दिया जाएगा। इस बाबत सीईओ रितु माहेश्वरी ने सोमवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। इसमें एसीईओ नेहा शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीईओ ने जीआईएस में बिना आवंटन वाले प्लॉट, आवंटन के बावजूद खाली प्लॉट, अविकसित भूमि, प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण सहित अन्य बिंदुओं को शामिल करने के निर्देश दिए ताकि लोग इस सिस्टम का लाभ उठा सकें। उन्होंने जन स्वास्थ्य, जल, वाह्य विज्ञापन संबंधी संसाधनों को जीआईएस पर दिखाने को लेकर कवायद शुरू करने को कहा। इससे प्राधिकरण की समस्त परिसंपत्तियों के अलावा विभिन्न शौचालयों, जल एवं सीवर की लाइनों, विज्ञापन बोर्ड व अन्य सूचनाएं ऑनलाइन दिख सकेंगी। इसके अलावा उन्होंने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस एक सप्ताह में पोर्टल को अपडेट करने को कहा। उन्होंने सभी सरकारी बैंकों में जमा होने वाली राशियों की रियल टाइम जानकारी के लिए सॉफ्टवेयर में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि प्राधिकरण को पता चल सके कि रोजाना कितना राजस्व बैंकों में जमा हो रहा है।
ऐसे देख सकेंगे
जीआईएस एक कंप्यूटर सिस्टम है जो सभी प्रकार के डाटा को कैप्चर, स्टोर और प्रदर्शित करने में उपयोग होता है। नोएडा प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर इस सिस्टम का लिंक दिया है। इस सिस्टम के अपडेट होने के बाद लोग वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक कर नोएडा प्राधिकरण के प्लॉट सहित अन्य परिसंपत्तियों के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें