फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब ग्रेनो में बढ़ेगा ट्रैफिक का टैंगो ग्रिड नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अब टैंगो के ग्रिड से जोड़ा जाएगा ग्रेटर नोएडा का ट्रैफिक कंट्रोल
विज्ञापन

- नोएडा में दो माह सफल ट्रायल के बाद ट्रैफिक विभाग ने की तैयारी, सूरजपुर में बनेगा कंट्रोल रूम
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। करीब दो माह सफल ट्रायल के बाद अब ग्रेटर नोएडा के ट्रैफिक कंट्रोल को टैंगो के ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सूरजपुर में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जहां से वीआईपी मूवमेंट व जाम की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। ट्रैफिककर्मी आपस में वॉकी सेट के माध्यम से तुरंत संवाद स्थापित कर मौके पर पहुंच सकेंगे। नोएडा में यह सुविधा पिछले दो माह से चल रही है।
विज्ञापन

नोएडा में टैंगो ग्रिड की शुरूआत फरवरी में की गई। इसके लिए सेक्टर-14ए में टैंगो कंट्रोल रूम भी बनाया गया। नोएडा में इस व्यवस्था के सुचारु रूप से काम करने के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी इसे लागू करने का प्रयास शुरू हो गया है। जल्द ही ग्रेटर नोएडा जोन में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत करीब 50 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को वॉकी टॉकी देकर टैंगो कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि अब दुर्घटना, जाम, सूचना पाकर मौके पर ट्रैफिक कर्मियों के देरी से पहुंचने की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें