इन मसालों के बढ़े दाम
सेक्टर-53, 104 समेत दिल्ली में किराना स्टोर की चेन चलाने वाले थोक व्यापारी सौरभ सिंघल बताते हैं कि पिछले छह माह में मसालों के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हल्दी, कस्तूरी मेथी, जीरा, सौंफ आदि की कीमती में बेतहाशा उछाल आया है। सेक्टर-66 में थोक किराना व्यापारी नीरज चौधरी बताते हैं कि चावल, आटा व तेल के दामों में बीते कुछ माह से स्थिरता बनी हुई है, लेकिन अब मसालों की बढ़ती कीमत लोगों को परेशान कर रही है।
दालों की कीमत में भी उछाल
किरान व्यापारी सौरभ ने बताया कि मसालों के साथ दालों की कीमत में खासा उछाल आया है। छह माह पहले मसूर दाल, अरहर दाल, काबुली चना 80 से 85 रुपये प्रति किलो थे। वहीं अब ये 110 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
मसाले दाम- दाम (छह महीने पहले)- दाम (अब)
जीरा- 365 725
हल्दी- 120 180
सौंफ- 250 500
हींग- 8000 10000
इलायची- 1000 1300 (सभी दाम प्रतिकिलोग्राम में)