फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिसोदिया देखेंगे रोजगार एवं श्रम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट में बुधवार को मामूली फेरबदल किया। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय से रोजगार एवं श्रम विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया है। सरकार का मानना है कि आने वाले वक्त में प्रदूषण दिल्ली की बड़ी चुनौती है। राजधानी की आबोहवा साफ रखने के लिए मंत्री समेत पूरे विभाग को अतिरिक्त सक्रियता दिखानी होगी। गोपाल राय के पास यह विभाग पहले से मौजूद है। ऐसे में उनका काम हल्का करने की जरूरत महसूस की गई। लिहाजा, रोजगार एवं श्रम विभाग की जिम्मेदारी उनके पास से हटा दी गई है। इसे अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सिसोदिया अब करीब 10 विभागों के मंत्री हैं। इनमें वित्त, शिक्षा, योजना, लैंड एंड बिल्डिंग, विजिलेंस, सर्विसेस, टूरिज्म और आर्ट-कल्चर एंड लैंग्वेज शामिल हैं। गोपाल राय के पास पर्यावरण समेत अब कुल तीन विभाग बचे हैं। इनमें पर्यावरण के अलावा विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग हैं, लेकिन उनका सबसे ज्यादा जोर पर्यावरण विभाग पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें