फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट का नवीनीकरण ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल, एनआईसी के सहयोग से तैयार किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सरकार ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नवीनीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पोर्टल फॉर ऑनलाइन रिन्यूअल ऑफ फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लॉन्च किया। यह पोर्टल एनआईसी और दिल्ली सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार किया गया है।

सीएम ने कहा कि यह सिस्टम पारदर्शिता बढ़ाएगा और आवेदनकर्ता अब बिना कार्यालय चक्कर लगाए घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। अब लोग ऑनलाइन देख पाएंगे कि उनकी फाइल किस अधिकारी के पास है। कितने समय से लंबित है और किस चरण में है। उन्होंने इसे डिजिटल सरकार और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि नवीनीकरण प्रक्रिया बेहद आसान कर दी गई है। केवल पता, पैन कार्ड, बिजली बिल का सीए नंबर और पुराना एएससी नंबर देकर इसका नवीनीकरण किया जा सकता है। इसके बाद पूरी प्रक्रिया विभाग खुद संभालेगा। तीन साल (वाणिज्यक) और पांच साल (रेजिडेंशियल) पूरे होने पर आवश्यक सेल्फ सर्टिफिकेशन भी इसी पोर्टल पर ऑनलाइन भरा जा सकेगा। पहले एफएससी रिन्यूअल पूरी तरह ऑफलाइन, मैनुअल और समय-खपत वाला था। फाइलें खोने, देरी, पारदर्शिता की कमी और कई बार कार्यालय जाने की मजबूरी जैसी समस्याएं आम थीं। अब पूरा सिस्टम पेपरलेस है। मंजूरी मिलते ही सर्टिफिकेट ऑनलाइन जनरेट हो जाता है। नए सिस्टम में हर चरण पर एसएमएस और ईमेल अलर्ट मिलेंगे और अंतिम एफएससी सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें