फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब किसान पंजिका के आधार पर मिलेगा खाद, बीज, ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। किसानों के हित में साधन सहकारी समितियां (बी-पैक्स) किसानों को किसान पंजिका उपलब्ध कराएंगी। पंजिका में हर किसान का पूरा विवरण दर्ज होगा। पंजिका के आधार पर किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि ऋण, धान-गेहूं विक्रय और एमएसपी पर अनाज खरीद जैसी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता से मिलेगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक सहकारिता रविंदर सेंगर ने बताया कि जिले में इस समय 92 साधन सहकारी समितियां संचालित हैं। 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को समितियों का सदस्य बनाया जा रहा है। सदस्यता शुल्क 226 रुपये है। 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी किसान इसमें शामिल हो सकता है। जिले में 20 हजार से अधिक किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंडल में करीब 1.20 लाख किसानों को सदस्य बनाया जाना है। नई व्यवस्था के तहत सदस्य किसानों को 10 अंकों का एक यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा जो उनकी पहचान बनेगा। पंजिका में खाद-बीज वितरण, कृषि ऋण की जानकारी और धान-गेहूं खरीद का पूरा ब्योरा दर्ज रहेगा। समितियों पर संचालित योजनाओं का लाभ सबसे पहले उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास किसान पंजिका होगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें