जेवर छोटे टोल पर अब 20 से धरना देंगे किसान
रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन महासभा की ओर से जेवर छोटे टोल पर 12 सितंबर से शुरू होने वाला धरना 20 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।बृहस्पतिवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि न्याय संगत मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक महेंद्र सिंह फौजी ने की। इस दौरान करण ठाकुर, सीमा भाटी, पवन शर्मा, दीपक ठाकुर, रणवीर नगर, मिथिलेश सिंह, आलम खां, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
भाकियू का धरना जारी
रबूपुरा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के तहत किसानों ने बृहस्पतिवार को भी यमुना प्राधिकरण के खिलाफ धरना जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने बताया कि 15 सितंबर तक प्राधिकरण के अधिकारियों को मांग पूरी करने की चेतावनी दी गई है। मांगे नहीं मानी गई तो 15 सितंबर के बाद संगठन आंदोलन करेगा। धरने के दौरान भगवान सिंह, सुनील सिंह, नरसिंह पाल सिंह, दिनेश कुमार, गजब सिंह, लखपत सिंह, नरेश भाटी, ओमपाल सिंह, हरिओम भाटी आदि मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंप वादाखिलाफी का आरोप लगाया
नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण ने किसानों से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे प्राधिकरण पर तालाबंदी करेंगे और मुख्यमंत्री से संवाद नहीं होने पर 81 गांवों के किसान कार्यक्रम स्थल की ओर कूच करेंगे।