फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में अब तीमारदारों को 10 रुपये में मिलेगा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में धन्वंतरि अन्नपूर्णा केंद्र शुरू, पैसा न होने पर मुफ्त मिलेगा भोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। जिम्स में सोमवार को धन्वंतरि अन्नपूर्णा केंद्र शुरू हुआ। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इसकी शुरुआत की। जिम्स के निदेशक बिग्रेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्र के खोलने का मुख्य उद्देश्य भर्ती मरीजों को भोजन की व्यवस्था कराना है। संस्थान के नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्रों को टेबलेट वितरण भी किया गया।

उन्होंने बताया कि संस्थान से संबद्ध अस्पताल में भर्ती मरीजों को संस्थान की ओर से भोजन दिया जाता है, लेकिन संस्थान में उनके साथ वाले तीमारदारों के लिए भोजन की कोई व्यवस्था नहीं होती है। अब इनको भी यहीं पर भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी। जिसमें हर रोगी के साथ वाले तीमारदारों को 10 रुपये में खाने की व्यवस्था कराई जाएगी। जिस तीमारदार के पास 10 रुपये भी उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि इस व्यवस्था की आवश्यकता थी, संस्थान में भर्ती मरीजों के परिजनों भोजन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था और कई बार तो तीमारदारों को भूखा सोना पड़ता था। अब इस व्यवस्था के संचालन से रोगी के तीमारदारों को अब समय से भोजन उपलब्ध हो सकेगा।धन्वंतरि सेवा नियास के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुर्याकांत, सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, संकायाध्यक्ष-प्रशासन, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव और चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. (कर्नल) ब्रज मोहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें