ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णम सोसाइटी में बिल्डर प्रबंधन की ओर से अक्तूबर से मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि करने का नोटिस जारी होने पर निवासियों में गुस्सा पनप रहा है। उनका कहना है कि मेंटेनेंस में वृद्धि की गई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी की गई है। सोसाइटी में रहने वाले शैलेंद्र ने बताया कि परिसर में हजारों परिवार रहते हैं, लेकिन उनको पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठीक से नहीं मिल रही हैं। करीब एक महीने पहले बिल्डर ने मेंटेनेंस शुल्क में वृद्धि को लेकर नोटिस जारी किया था, जिसमें बताया गया बताया गया था कि वर्तमान मेंटेनेंस शुल्क 1.59 को बढ़ाकर दो 2.50 कर दिया जाएगा, जोकि अक्तूबर महीने से लागू किया जाएगा। जो कि सरासर गलत है। ब्यूरो