फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोर से काम कराने पर दो प्रतिष्ठानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। श्रम विभाग ने दो प्रतिष्ठानों को किशोर श्रमिक रखने पर नोटिस जारी किया है। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के निर्देश पर सहायक श्रमायुक्त सुयश पांडेय और डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम निर्माणाधीन प्रतिष्ठानों सेक्टर-143 ए स्थित मैसर्स डीएलएफआईटी पार्क और सेक्टर- 129 स्थिति मैसर्स मैक्स स्क्वायर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मैसर्स डीएलएफआईटी पार्क में दो किशोर श्रमिक और मैसर्स मैक्स स्क्वायर में चार किशोर श्रमिक काम करते हुए मिले। साथ ही कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत नहीं पाया गया। इसके अलावा मैसर्स निटारा इंडिया प्रा.लि. के 11 श्रमिकों के शेष वेतन भुगतान के संबंध में प्रबंधन के साथ समझौता वार्ता कराई गई जिसके परिणामस्वरूप श्रमिकों को कुल 59,471 की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों के माध्यम से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें