फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबर या औरंगजेब नहीं भगवान श्रीराम हैं हमारे पूर्वज: मौलाना हबीब हैदर

विज्ञापन
जेवर में मौलाना हबीब हैदर। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
बाबर या औरंगजेब नहीं भगवान श्रीराम हैं हमारे पूर्वज: मौलाना हबीब हैदर
विज्ञापन

जेवर। प्रदेश में हिंदू और मुसलमान अमन-चैन के साथ जीना पंसद करते हैं। हमारे पूर्वज बाबर, औरंगजेब, खिलजी नहीं बल्कि भगवान श्रीराम हैं। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसभा में लखनऊ से आए मौलाना हबीब हैदर ने यह बातें कहीं। उनकी तकरीर पर लोगों ने खूूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

मौलाना हबीब को मंच से एक मिनट में अपनी बात रखने का मौका दिया गया था। लेकिन जैसे ही मौलाना ने अपनी बात शुरू की, लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। मौलाना ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने मुसलमानों को धर्म के नाम पर गुमराह कर केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया। विपक्ष की सभी पार्टियों ने मुस्लिमों को न तो शिक्षा दी न रोजगार दिया और न ही विकास की मुख्य धारा से जोड़ा। सपा के 5 साल के शासन में 300 से अधिक दंगे हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर हुए, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तीन साल में तीन दंगे भी नहीं हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छूने जा रहा है। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें