फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसा नहीं, रची गई हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन ने लगाया बिल्डर पर आरोप, कहा-32 लाख रुपये उनका है बकाया, मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में हुए हादसे का शिकार हुए गाजियाबाद के हरेंद्र भाटी के परिजनों ने बिल्डर पर साजिश के तहत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिल्डर पर उनका 32 लाख रुपये का बकाया है। परिजनों ने बिल्डर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के विजयनगर निवासी वीरेंद्र ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई हरेंद्र भाटी का मॉल में ही ऑफिस था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। एक संपत्ति बेचने के मामले में हरेंद्र ने 32 लाख रुपये बतौर कमीशन मॉल प्रबंधन से कमाए थे। इसको लेकर हरेंद्र ने कई बार मॉल प्रबंधन से मांग भी की लेकिन कमीशन नहीं दिया गया। रविवार को मॉल प्रबंधन के साथ उनकी बैठक थी। आरोप है कि कमीशन का पैसा न देना पड़े, इसीलिए साजिश के तहत लोहे का ढांचा गिराकर हरेंद्र की हत्या की गई और उसे हादसे का शक्ल दे दिया गया। इस हादसे में हरेंद्र के साथ पेंटर शकील की भी मौत हो गई थी। वीरेंद्र ने कहा कि मंगलवार को मॉल प्रबंधन के लोग उनके घर पहुंचे और फैसला करने का भी दबाव बनाया, लेकिन वह न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन




-
पेंटर शकील के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया


मॉल प्रबंधन के अधिकारी मंगलवार को मृतक शकील पेंटर के घर पहुंचे और उसके परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें