फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में नोएडा की बेटी विभूति ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- अब राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पर निशाना साधने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-40 की 12 वर्षीय एथलेटिक्स खिलाड़ी विभूति मारवाह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को हुई इस प्रतियोगिता में विभूति ने जेवलिन थ्रो में 30.35 मीटर की शानदार थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल नोएडा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

विभूति की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और कोच अशोक के मार्गदर्शन का बड़ा योगदान रहा है। नोएडा में खेल सुविधाओं की कमी के बावजूद विभूति ने हार नहीं मानी और अपने अभ्यास को निरंतर जारी रखा। उनके पिता प्रशांत मारवाह ने बताया कि विभूति बाल भारती स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। प्रशांत ने कहा कि विभूति का यह स्वर्ण पदक हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। विभूति ने इससे पहले जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह दिलाई थी। मेरठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। कोच अशोक सैनी ने बताया कि विभूति न केवल जेवलिन थ्रो में माहिर है, दौड़ व जंप में भी अव्वल दर्जे की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें