बैक पेपर परीक्षाओं की तिथि घोषित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में कुछ विषयों की प्रैक्टिकल बैक पेपर परीक्षाओं की तिथि घोषित हुई है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के नोएडा क्षेत्र के अतर्गत आने वाले अध्ययन केन्द्रों में पंजीकृत पी.जी.डी.वाई.ओ. , डी.वाई ओ. तथा सी.सी.वाई. (योग) के जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा सत्र जून 2020 की प्रयोगात्मक परीक्षा किन्हीं कारणवश छूट गयी थी , मुक्त विश्वविद्यालय ने उनको प्रयोगात्मक परीक्षा देने का एक और अवसर प्रदान किया है । अब ऐसे परीक्षार्थियों की योग-प्रयोगात्मक परीक्षा 13 अक्टूबर , प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय केन्द्र नोएडा , सेक्टर 62 में आयोजित होगी । नोएडा क्षेत्र की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. कविता त्यागी ने बताया कि योग कार्यक्रम में प्रवेशित जिन पूर्व छात्रों की अपने निर्धारित परीक्षा-सत्र में प्रायोगिक परीक्षा छूट गयी थी , वे सभी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर बैक पेपर परीक्षा का ऑनलाइन फॉर्म भरकर 13 अक्टूबर को संपन्न होने वाली योग-प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं । वहीं अन्य विषयों के छात्र भी अपने बैक पेपर परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय साइट से प्राप्त कर सकते है।
---------------------
प्रगति मिश्रा