फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईओएस में जल्द होगी नए चेयरमैन की नियुक्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईओएस में जल्द होगी नए चेयरमैन की नियुक्ती  - कोविड के दौर में लंबे समय से खाली है एनआईओएस का चेयरमैन पद  - कोरोना संकट के दौर में ओपन स्कूलिंग की बढ़ी मांग, चेयरमैन ना होने से आ रही हैं दिक्कतें  प्रगति मिश्रा  नोएडा  सेक्टर 62 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति होने की संभावना है। पूर्व चेयरमैन प्रो चंद्र भूषण शर्मा का कार्यकाल खत्म होने के बाद यहां लंबे समय से कार्यकारी व्यवस्था थी। करीब अप्रैल 2220 से यह पद रिक्त है। जिसके चलते यहां की शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।  क्या है आवश्यकता -  जहां एक ओर कोरोना संकट के चलते अभिभावक और बच्चों का ओपन स्कूलिंग में विकल्प खोजना बढ़ गया है। वहीं चेयरमैन का पद रिक्त होने से संस्थान से जुड़े बड़े फैसले, और नए कोर्स की शुरुआत में दिक्कत आ रही हैं। परंपरागत कक्षाओं से साथ ही एनआईओएस द्वारा हाल के वर्षों में कई व्यवसायिक कोर्स भी शुरू किए गए थे। जिससे समय और पैसे की कमी के चलते अन्य संस्थानों में ना पढ़ पाने वालों को एक बेहतर विकल्प मिला था। वहीं परंपरागत कोर्स के पाठ्यक्रम में भी तात्कालिक जरूरत के अनुसार हर साल नए बदलाव किए जाते हैं। साथ ही दिव्यांगों के लिए भी एनआईओएस शिक्षा पाने का एक बेहतर माध्यम है।  क्या रही प्रकिया-  इस साल की शुरुआत में ही एनआईओएस में चेयरमैन की चयन प्रकिया शुरू हुई थी। लेकिन कोरोना संकट के चलते इससे संबंधित तिथियों को बार बार बढाया गया। इस प्रकिया में 24 लोगों के इंटरव्यू लिए गए थे। जिसमें से 4 लोग शार्टलिस्ट हुए है। शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों की फाइल शिक्षा मंत्री को भेजी गई है। जो चयन प्रकिया से जुड़े अंतिम निर्णय लेंगे। इससे पहले चेयरमैन का चयन करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। जिसमें एकेटीयू के कुलपति डॉ विनय पाठक, स्कूल एजुकेशन सेक्रटरी अनीता करवाल शामिल रहे। कमेटी द्वारा शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों में से चयन का अंतिम फैसला शिक्षा मंत्री करेंगे।  शिक्षाविद इस पद को जल्द भरने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि इसका असर ओपन स्कूलिंग से शिक्षा प्राप्त कर रहे लाखों बच्चों पर होगा।  इस बार एनआईओएस में महिला चेयरमैन बनने की भी संभावना जताई जा रही है।  --------------------- कार्यकाल पूरा होने के बाद अब मैं वापस इग्नू से जुड़ गया हूं और वर्तमान जिम्मेदारियों के चलते नोएडा से जा चुका हूं। उम्मीद है जल्द ही एनआईओएस को नया चेयरमैन मिलेगा।  प्रो चंद्र भूषण शर्मा पूर्व चेयरमैन एनआईओएस  ------------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें