फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट परीक्षा - सामान्य ज्ञान और मैथ में उलझे छात्र, रीजनिंग में राहत 

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लैट परीक्षा - सामान्य ज्ञान और मैथ में उलझे छात्र, रीजनिंग में राहत  - छात्रों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामान्य रहा पेपर  माई सिटी रिपोर्टर  नोएडा   वकालत की डिग्री हासिल करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए सोमवार को क्लैट पथीक्षाओं का आयोजन हुआ। सेक्टर 62 स्थित आइऑन डिजिटल जोन में परीक्षा केंद्र बनाया गया। जहां कोरोना गाइडलाइन के अनुसार छात्रों के लिए दूर दूर बैठने और मास्क के पूरे इंतजाम किए गए।  पेपर को लेकर छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ छात्रों को आसान लगा, वही  कुछ को मैथ या जीके में दिक्कत महसूस हुई।  कुछ छात्र पेपर में समय अधिक लगने से परेशान रहे। पेपर में इंगलिश,  मैथ,  सामान्य ज्ञान,  रीजनिंग जैसे कई विषय सम्मिलित रहे। दो घंटे की रह परीक्षा दो बजे शुरू होकर चार बजे खत्म हो गई।  छात्रों को लेकर अभिभावक एक बजे से ही परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे। मास्क के साथ ही कुछ छात्र फेशशील्ड में भी नजर आए।  पेपर सामान्य था जीके में करेंट टॉपिक ज्यादा थे। मैथ भी काफी थी ठीक-ठीक पेपर हुआ है। परीक्षा केंद्र में कोरोना गाइडलाइन का भी पूरा ख्याल रखा गया था।  ज्योत्सना   पेपर आसान था, बस जीके कुछ ज्यादा हो गई थी। पेपर्स करने में समय भी काफी लग रहा था। मैथ, रीजनिंग में काफी सवालों में समय लग रहा था। तानी सोढ़ी पेपर ठीक आया था। लीगल रीजनिंग का पार्ट अच्छा था। मैथ में थोड़ी मुश्किल लग रही थी। जनरल नॉलेज के क्वेश्चन भी बहुत अधिक थे।  निहिल  पेपर अच्छा हुआ। इंगलिश और जीके के क्वेश्चन बहुत थे। साथ ही कुछ सवालों में समय भी बहुत लग रहा था। लॅजिकल क्वेश्चन भी काफी अच्छे थे।  हुजेफा  ------------------- प्रगति मिश्रा 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें