नोएडा में उग्र प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शाम की शिफ्ट में सेक्टर-62 स्थित आईऑन डिजिटल सेंटर पर आरबीआई भर्ती परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा को समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक, तकनीकी कर्मचारी और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। सुबह से ही शहर में चल रहे प्रदर्शन के कारण कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
नोएडा में उग्र प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों ने बताया कि जब वे घर से निकले तो उन्हें हालात की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। रास्ते में पहुंचने पर पता चला कि कई सड़कें बंद हैं और वाहन आगे नहीं जा सकते। कुछ बस चालक यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सीमित दूरी तक ले गए, लेकिन आगे बढ़ना संभव नहीं था।
नोएडा में उग्र प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एक कर्मचारी ने बताया कि ओला-उबर बुक करने का प्रयास किया, लेकिन कई कैब चालकों ने नोएडा आने से साफ मना कर दिया। कुछ ने बुकिंग स्वीकार करने के बाद रास्ते की स्थिति देखकर बुकिंग कैंसल कर दी। मजबूरी पैदल ही सेंटर पर आना पड़ा।
नोएडा में उग्र प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि राहत की बात रही कि हमारी ड्यूटी शाम की शिफ्ट में थी वरना समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता। सेंटर तक पहुंचने के लिए करीब आठ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वहीं, एक महिला कर्मचारी ने बताया कि वह गाजियाबाद से तीन किमी पैदल चलकर सेक्टर-62 पहुंचीं। कर्मचारियों का कहना था कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचते तो परीक्षा संचालन प्रभावित हो सकती थी।
संबंधित वीडियो-