फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मॉल में हेयर स्पा करा रही महिला के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा, चिल्लाते हुए भागी बाहर

Fri, 27 Jan 2023 06:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

महिला ने इस मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से की। नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और नामजद आरोपी अभिषेक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के एक मॉल में हेयर स्पा कराने गई एक महिला के साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह वहां से चिल्लाते हुए बाहर निकली। यही नहीं सीधे पुलिस के पास गई और मामले की शिकायत दी।

विज्ञापन


दरअसल मॉल में हेयर स्पा कराने गई एक महिला के साथ कर्मचारी ने छेड़खानी कर दी। इससे परेशान महिला वहां से बाहर निकल गई और पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी। इस मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली क्षेत्र 20 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कोतवाली फेज वन क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाली महिला गुरुवार को नोएडा के एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर में हेयर स्पा कराने गई थी, तभी स्पा सेंटर के कर्मचारी अभिषेक ने हेयर स्पा करना शुरू किया और इस दौरान उसने महिला के साथ छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन


महिला के मना करने के बाद भी वह लगातार छेड़खानी करता रहा तब महिला वहां से नाराज होकर शोर मचाते हुए बाहर चली आई। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस से की। नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और नामजद आरोपी अभिषेक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें