नोएडा सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाली महिला वकील की 15वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक 27 साल की सोमा वकील थी और सेक्टर 63 स्थित एक लॉ फर्म में काम कर रही थी।
वह सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में अपने माता पिता और बहन के साथ रह रही थी। गुरुवार रात 12:00 से 1:00 के बीच में वह अपनी फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सोमा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस को अभी तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है और विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।