फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग की मेजबानी करेगा नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग की मेजबानी करेगा नोएडा
विज्ञापन

- इंडोर स्टेडियम में 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में एक बार फिर से एलीट प्रो बास्केटबॉल लीग का आयोजन होगा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम इस लीग के सीजन-3 की मेजबानी करेगा। यहां 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक इसके मैच होंगे। पुरुष वर्ग की 16 व महिला वर्ग की छह टीम शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

लीग के लिए पुरुष टीम को चार पूलों में विभाजित किया गया है। जिसमें दो टीम राउंड-रॉबिन के आधार पर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। वहीं महिला टीम को दो पूल में बांटा जाएगा। इसमें शीर्ष चार टीमें नॉकआउट खेलेंगी। पुरुष वर्ग मुंबई स्टार्स, पुणे पाइथन्स, जयपुर जाइंट्स, कोच्चि पचर्स, चंडीगढ़ कॉन्करर्स, हैदराबाद हुप्स, लखनऊ स्वार्म, चेन्नई टर्बोस, पंजाब ग्लेडियेटर्स, अहमदाबाद एसेस, दिल्ली डोमिनेटर्स, बेंगलुरु स्टैलियन्स, नागपुर नाइट्स, गोवा वेव्स, सूरत डायमंड्स और ईस्टर्न टाइगर्स शामिल हैं। वहीं, महिला वर्ग में मुंबई स्टारलेट्स, दिल्ली वाइल्डकैट्स, कोलकाता विक्ट्री, चेन्नई चार्जर्स, चंडीगढ़ ड्रीम्स और बेंगलुरु बिलिंग्स टीम शामिल होंगी। लीग के सीईओ सनी भंडारकर का कहना है कि यह प्रारूप खिलाड़ियों को तेजी से उभरने का मौका देगा। खासकर महिला खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के लिए अच्छा मौका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें