संगम ने खेली 178 रनों की पारी
नोएडा। क्रिक गार्डन क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में ग्लोरी क्रिकेट क्लब ने 197 रन से एनसीआर किंग्स को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्लोरी क्रिकेट क्लब की टीम ने 36 ओवर में 313 रन बनाए। संगम राठी ने 178 रन और सत्या बत्रा ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाज जफर जहांगीर ने 3 और सूर्या, पीयूष राणा ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। जवाब में एनसीआर किंग्स की टीम 29वें ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज आरुष वर्मा ने 25 और आरई ने 15 रन की पारी खेली। मैच में 178 रन बनाननेवाले संगम राठी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
इंडियन डायमंड 188 रन से जीती
नोएडा। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए क्रिकेट मैच में इंडियन डायमंड क्रिकेट अकादमी ने एएन क्रिकेट अकादमी को 188 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन डायमंड क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 366 रन बनाए। बल्लेबाज मुकेश कुमार ने 132 रन, कमलेश कुमार 67 और नीरज ने 28 रन की पारी खेली। जवाब में एएन क्रिकेट अकादमी की टीम 30वें ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। मुकेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
स्पार्टंस ने चैलेंजर्स को हराया
नोएडा। सेक्टर-168 स्थित स्ट्रेटजेन मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए वीकडे विनर्स रिटर्न क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडियन स्पार्टंस ने 123 रन से इलाहाबास चैलेंजर्स को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन स्पार्टंस की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में इलाहाबास चैलेंजर्स की टीम 83 रन पर सिमट गई। राहुल फागना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो