नोएडा (संवाद)। सेक्टर-77 स्थित एसएस क्रिकेट मैदान में शुक्रवार सुबह समरकप क्वाड्रेंगुलर सीरीज सीजन-2 का लीग मैच खेला गया। जिसमें नोएडा स्मैशर्स ने 25 रनों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए नोएडा स्मैशर्स 291 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युथ एवेंजर्स ने 8 विकेट खोकर 266 रन ही बना सकी। नोएडा स्मैशर्स के विक्की 93 रन बनाकर प्लेयर बने। वहीं राम 3 विकेट गिरा कर बेस्ट बॉलर रहे।