ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी 7 एवेन्यू सोसाइटी की बेसमेंट पार्किंग से करीब 4.5 लाख रुपये कीमत की रॉयल एनफील्ड जीटी स्पोर्ट्स बाइक चोरी हो गई। हेलमेट पहने एक युवक ने बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक मालिक और सोसाइटी के टावर-सी निवासी मयंक राणा की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर जाता दिखाई दे रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी पंजीकृत है। ब्यूरो