नोएडा (संवाद)। कोलकाता में 12 से 15 जून तक होने वाली ओपन नेशनल रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ बंगाल की ओर से कराया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।