नोएडा (संवाद)। सेक्टर-93 में आयोजित एसके-2 क्रिकेट लीग सीजन-3 के लीग मैच में पावर हिटर्स ने सुपर स्ट्राइकर्स को शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर हिटर्स ने 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। दूसरी पारी में सुपर स्ट्राइकर्स की टीम 182 रन ही बना पाई।