फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, पांच मजदूर घायल

Wed, 16 Jun 2021 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

  • सेक्टर-75 स्पैक्ट्रम मॉल के निर्माण के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-75 स्थित निर्माणाधीन स्पैक्ट्रम मॉल में मंगलवार रात शटरिंग गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस के अलावा अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छह मंजिला इमारत के निर्माण के लिए दर्जनों मजदूर काम कर रहे हैं। रात को मॉल के एक हिस्से में 10 से ज्यादा मजदूर शटरिंग लगा रहे थे। मसाला डालते समय अचानक शटरिंग ऊपर से नीचे गिर गई जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल निवासी मोइनुद्दीन मियां को सेक्टर-34 स्थित मानव रचना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उसके सिर में चोट आई है। जबकि अन्य चार मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं जिनका उपचार सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में किया जा रहा है। चारों मजदूरों की पहचान सोनभद्र निवासी लच्छू, राजेश, व सर्वेश और अलीगढ़ निवासी विनोद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना एनडीआरएफ की टीम को दी गई थी। हालांकि, उनके आने से पहले ही पांचों घायलों को बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद भी एनडीआरएफ की टीम ने देर रात तक घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया कि कहीं कोई मजदूर दवा या फंसा तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें