अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जैतपुर गोल चक्कर पर मंगलवार दोपहर में एक स्कूल वैन पलट गई, जिसमें सात बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि जैतपुर गोल चक्कर के पास एक स्कूल वैन पलट गई है। आसपास के लोगों ने वैन को सीधा किया और घायल बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि वैन पलटी क्यों। इसमें चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।