फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दमघोंटू हुई हवा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में छाई धुंध, एक्यूआई 230 के पार, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 13 Oct 2026 11:17 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

बारिश और तेज हवाओं से राहत के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर फिर खराब हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा का एक्यूआई 238 और ग्रेटर नोएडा का 235 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और तेज हवाओं से मिली कुछ दिनों की राहत के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खराब स्तर पर पहुंच गया। आसमान में छाई घनी धुंध से लोगों का दम घुटने लगा है। दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है, जबकि एक दिन पहले ही यह ग्रीन जोन में यानी अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को नोएडा का एक्यूआई 238 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। इसके साथ ही नोएडा के तीन एयर मॉनिटरिंग स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के दो एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ऑरेंज जोन में दर्ज हुई। वहीं, नोएडा सेक्टर-1 का एक्यूआई येलो जोन में दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खराब स्थिति नोएडा के सेक्टर-125 की रही, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम की लगातार पड़ताल की जा रही है। जगह-जगह निरीक्षण हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है। -रितेश तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें