फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : जेएसएस में रैगिंग, सर नहीं बोला तो सीनियर छात्रों ने पीटकर कंधा तोड़ा, चारों आरोपी निलंबित

Fri, 16 Dec 2022 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हालांकि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं जेएसस प्रबंधन ने चारों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर हाॅस्टल से निष्कासित कर दिया है। मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है। घटना से सहमा पीड़ित छात्र दोबारा कॉलेज जाने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-62 स्थित जेएसएस कॉलेज में सर नहीं बोलने से नाराज चार सीनियर छात्रों ने कमरा बंद कर बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की पिटाई कर दी। हमले में पीड़ित का कंधा फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित छात्र और परिजनों ने रैगिंग की शिकायत की है।

विज्ञापन

 
हालांकि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं जेएसस प्रबंधन ने चारों छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर हाॅस्टल से निष्कासित कर दिया है। मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है। घटना से सहमा पीड़ित छात्र दोबारा कॉलेज जाने से इनकार कर रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने कहा है कि 7 दिसंबर की रात को वह छात्रावास में पढ़ाई कर रहा था। तभी उनके रूममेट के पास सीनियर छात्रों का फोन आया। सीनियर ने दोनों को कमरा नंबर-101 में बुलाया। आरोप है कि वहां चार सीनियर छात्र शराब के नशे में थे। मौके पर पीड़ित छात्र ने असाइनमेंट करने से इन्कार कर दिया। इस पर सीनियर छात्र उससे गाली गलौच और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जूनियर छात्र ने सॉरी भैया कहा तो आरोपियों ने भैया की जगह सर बोलने को कहा। पीड़ित अपने कमरे में लौट आया। उसने सुरक्षा गार्ड से हास्टल के कमरा नंबर 101 में गड़बड़ी की शिकायत की। इससे नाराज सीनियर छात्रों ने रात करीब ढाई बजे पीड़ित छात्र को अपने हॉस्टल के कमरे में बुलाया। पीड़ित के मना करने के कुछ देर बाद सीनियर उसके कमरे में आ गए। रूममेट को बाहर भेजकर गेट बंद कर लिया। चारों आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोपियों ने छात्रावास के कॉरिडोर में वार्डन और कालेज के अधिकारी के सामने उसकी पिटाई की।  बेहोश होने तक उसकी पिटाई जारी रही। सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह बचाव कर छात्रों को कमरे में भेजा। अगले दिन घायल छात्र ने इसकी शिकायत परिजनों से की। परिजन बेटे को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां एक्स-रे जांच में पता चला कि कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर है। 

यह लगीं धाराएं
नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में चार छात्रों के खिलाफ मारपीट से लेकर हत्या के प्रयास के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) के तृतीय वर्ष के छात्र अविजीत पाठक, अली हसन, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के तृतीय वर्ष के छात्र वैभव राज श्रीवास्तव और समर्थ कुमार के खिलाफ आइपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रसास), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 325 (गंभीर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम के तहत नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट 
परिजन पीड़ित छात्र के साथ रैगिंग का दावा कर रहे हैं। वहीं कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रैगिंग प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि केस दर्ज होने के पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक एक भी आरोपी छात्र गिरफ्तार नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

घटना में शामिल छात्रों को कॉलेज से निलंबित कर हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए कॉलेज में समिति गठित कर दी गई है। इस तरह की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।  
-डाॅ. योगेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी, जेएसएस कालेज

आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है और पुलिस की टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

-हरीश चंदर, डीसीपी नोएडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें