फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Protest: सपा का प्रतिनिधिमंडल नोएडा डीएनडी पर पहुंचा, नेताओं का आरोप पुलिस ने श्रमिकों से मिलने से रोका

Fri, 17 Apr 2026 12:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सपा प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना पर पहले से  भारी पुलिस बल तैनात था। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें श्रमिकों से मिलने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
डीएनडी पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज नोएडा डीएनडी पर पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों के प्रदर्शन में पीड़ित परिवारों से मिलने आया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर और कमाल अख्तर शामिल थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें श्रमिकों से मिलने नहीं दे रही है।

विज्ञापन



 

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से नोएडा में मजदूर बिगुल दस्ते ने बढ़ा दी थी सक्रियता
वेतन को लेकर नोएडा में हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इसमें पता चला है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से ही मजदूर बिगुल दस्ता नोएडा में सक्रिय हो गया था। इस संगठन से जुड़े लोगों का उदेश्य नोएडा में अशांति फैलाना था। पुलिस ने इस ग्रुप की सक्रियता से लेकर अन्य जानकारी एकत्र की है।

28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद 31 मार्च से इस ग्रुप की सक्रियता नोएडा में बढ़ गई। 31 मार्च से 11 अप्रैल तक लगातार इस ग्रुप के लोगों ने मजदूरों के साथ बैठकें की और उन्हें आंदोलन को लेकर उकसाया। कई लोगों से अलग-अलग मुलाकात की। मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश रॉय, आदित्य आनंद समेत अन्य लोगों ने कई स्थानों पर भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन लोगों ने कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए। इसके कुछ एडमिन तेलंगाना, कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में थे। इन ग्रुपों में आठ सौ से एक हजार से अधिक लोगों को क्यूआर कोड के जरिए जोड़ा गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस ग्रुप के लोगों ने साजिश के तहत नोएडा में अशांति फैलाने का काम किया है। इसमें मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख है। सीपी ने बताया कि ये लोग सीएए, एनआरसी से लेकर भूमि अधिग्रहण और मजदूरों के कई आंदोलन में शामिल होते रहे हैं। कई राज्यों में इन लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक बनाया है। इसके इनपुट भी पुलिस को मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें