फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा पुलिस यू-ट्यूब चैनल पर देगी साइबर जागरूकता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
– साइबर ठगी से बचाव के लिए होंगे लाइव सेशन, आरडब्ल्यूए, एओए और सामाजिक कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस रविवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर साइबर अपराध और ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। इस लाइव प्रसारण में साइबर विशेषज्ञ शामिल होंगे जो आमलोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट सभागार से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए यू-ट्यूब लिंक जनरेट कर आरडब्ल्यूए, एओए और सामाजिक कार्यकर्ताओं को साझा किया जाएगा। इसका मकसद अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर भी इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सोसाइटियों और सेक्टरों में स्क्रीन लगवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें