फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Encounter: बच गई पांच साल की मासूम, बच्ची को लेकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, ऐसे खुला खुलासा

Tue, 10 Dec 2024 09:43 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बच्ची को गलत नीयत से लेकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया है। पांच साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने लेकर भाग रहा था। कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
नोएडा मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल की बच्ची को गलत नीयत से लेकर भाग रहा एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सोमवार देर रात को कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सेक्टर 39 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 5 साल की बच्ची सोमवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी तभी एक युवक बच्ची के पास पहुंचा और टॉफी दिलाने के बहाने गलत नीयत से जंगल की तरफ ले जाने लगा।

जंगल के पास जब बच्ची रोने लगी तब आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसकी सूचना पर कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस की टीम ने देर रात सेक्टर 42 के जंगल में तलाशी की तब बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान सेक्टर 46 निवासी राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें