फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! शातिरों के जाल में न फंसे; पहले एनसीआर में करते थे बाइकों की चोरी; फिर OLX पर देते थे बेच

Fri, 13 Oct 2023 10:21 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा पुलिस ने चोरी की गाड़ियां ओएलएक्स पर बेचने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। 10 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोटर साइकल चोरी कर बेचते थे।
विज्ञापन
दो अर्न्तराज्जीय शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक चोरी कर ओएलएक्स पर बेचने वाले दो अंतराज्ज्यी चोरों को सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 मोटरसाइकल भी बरामद की गई हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा, चैकिंग के दौरान दोनों आरोपी रितिक और अजय को सेक्टर-21,25 चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दोनो मिलकर नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और चोरी की हुई मोटरसाइकिल ओएलएक्स के माध्यम से बाहर के रहने वाले लोगो को सस्ते दामों मे बेचकर अवैध रूप से धन कमाकर खर्च चलाते हैं व कुछ मोटर साइकिल बेचने के लिए चोरी करके लॉजिक्स मॉल के पास बंद पडी पार्किग के पीछे झाड़ियो मे छिपाकर खड़ी कर देते हैं।

नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सेक्टर -24 थाना पुलिस एक सूचना के आधार पर सेक्टर 21,25 चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर किस्म के बाइक चोर हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार , पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगतू कालोनी सलारपुर निवासी रितिक और बरौला निवासी अजय कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लॉजिक्स मॉल के पास बंद पड़ी पार्किंग के पीछे झाड़ियों से नोएडा एनसीआर से चोरी की गई 10 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों के पास से मिली चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी करने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें