बाइक चोरी कर ओएलएक्स पर बेचने वाले दो अंतराज्ज्यी चोरों को सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 मोटरसाइकल भी बरामद की गई हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा, चैकिंग के दौरान दोनों आरोपी रितिक और अजय को सेक्टर-21,25 चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि दोनो मिलकर नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और चोरी की हुई मोटरसाइकिल ओएलएक्स के माध्यम से बाहर के रहने वाले लोगो को सस्ते दामों मे बेचकर अवैध रूप से धन कमाकर खर्च चलाते हैं व कुछ मोटर साइकिल बेचने के लिए चोरी करके लॉजिक्स मॉल के पास बंद पडी पार्किग के पीछे झाड़ियो मे छिपाकर खड़ी कर देते हैं।
नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सेक्टर -24 थाना पुलिस एक सूचना के आधार पर सेक्टर 21,25 चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता लगा कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर किस्म के बाइक चोर हैं।
पुलिस के अनुसार , पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगतू कालोनी सलारपुर निवासी रितिक और बरौला निवासी अजय कुशवाह के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशानदेही पर लॉजिक्स मॉल के पास बंद पड़ी पार्किंग के पीछे झाड़ियों से नोएडा एनसीआर से चोरी की गई 10 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपियों के पास से मिली चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी करने में जुटी है।