थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस ने नोएडा/एनसीआर क्षेत्र में लोगों के साथ धोखाधडी कर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ठगने वाले एक संगठित गैंग के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कॉल सेंटर और घटना में प्रयुक्त कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, वाईफाई राउटर, नगद रुपये, चैकबुक, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य फर्जी नियुक्ति पत्र आदि तैयार किये जाने वाले दस्तावेज, पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।
बीती सात मई को नोएडा सेक्टर-126 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से लोगों को विदेशों में नौकरी दिलाने और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर देने वाले संगठित गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए ठगों के नाम
1. समीर शाह पुत्र शब्बीर शाह
2. नन्द किशोर प्रसाद पुत्र शिव पूजन प्रसाद
3. मुस्ताक खान पुत्र स्व0 मो. मोहसिन
4. मो. अली अख्तर पुत्र मो. जाहिद हुसैन
5. मो. एजाज अहमद पुत्र मो. जफीर आजाद
6. इन्द्रजीत दास पुत्र गुनाधर
7. मो. नाजिम पुत्र जैनुल आबदीन
8. मो. एजाज पुत्र मो. उमर
9. मो. एजाज अहमद पुत्र अब्दुल मलिक
10. किशोर प्रसाद पुत्र शिवपूजन प्रसाद
इसके अलावा एक महिला ठग नजराना पत्नी जियर खान को अर्बटेक ट्रेड सेंटर सेक्टर 132 , नोएडा में ईको इंटरप्राइसिस के नाम से संचालित कॉल सेंटर से गिरफ्तार किया गया है। ठगों के कब्जे से घटना से 19 हजार रुपये नकद, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक चैक बुक, घटना में इस्तेमाल 17 मोबाइल फोन और लोगों से ठगी के दौरान इकट्ठा किये गये 128 मूल पासपोर्ट समेत एक कंप्यूटर सैट, चार लैपटॉप, दो वाईफाई राउटर, एक प्रिटंर, फर्जी प्रमाण-पत्र बरामद किए गए हैं।
ऐसे करते थे लोगों के ठगी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया वह मिलकर आसानी से पैसा कमाने के उद्देश्य से फर्जी काल सेंटर का संचालन कर रहे है। काल सेंटर को ईको इंटरप्राइसिस के नाम से कंपनी बनाई इस कंपनी का प्रचार ऑनलाइन प्लेटफार्म-फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि से करते थे। जिसपर विश्वास कर आम नागरिक कंपनी द्वारा दिये गये हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर जानकारी करते हैं। जिस पर ये लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश भेजने तथा वहां अच्छी नौकरी दिलवाने के नाम पर हवाई यात्रा का खर्चा, वीजा का खर्चा तथा नौकरी दिलवाने का कमीशन के नाम पर उनसे पैसे ले लेते है तथा दस्तावेज के नाम पर उनके मूल पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज व फ़ोटो आदि ले लेते है तथा अभियुक्तों द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करके असली बताकर उन्हें दे देते है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
सभी ठग संगठित रुप से जगह-जगह घूम-घूमकर अपनी कंपनी का नाम बताकर विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर भोले-भाले लोगों से पैसे की ठगी कर लेते हैं। इस तरह के काम से जो भी पैसा इक्ट्ठा करते है आपस में बांट लेते है। 19,000 रुपये नगद वह इसी प्रकार लोगों से इक्ट्ठा किये हुये रुपये बरामद है। जिन्हें आपस में बांट नहीं पाये थे। पकड़े जाने से बचने के मकसद से अभियुक्त अपना नाम बदलकर लोगों के सामने पेश करते थे। नोएडा पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 420/467/468/471/34 और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।