फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जमीन-पांच रजिस्ट्री: भूमाफिया ने फर्जीवाड़ा कर बेच दी पांच करोड़ की भूमि, पुलिस बनी मूक; कोर्ट पहुंचा किसान

Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जेवर

सार

गौतमबुद्ध नगर के जेवर इलाके में भूमाफिया ने फर्जीवाड़ा कर पांच करोड़ की भूमि बेच डाली। न्यायालय के आदेश पर बैनामा करने और कराने वाले समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरपुर पलाका गांव में एक किसान की पांच करोड़ की 12,900 वर्गमीटर जमीन फर्जीवाड़ा कर बेच दी गई। किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने रेखा यादव, पुष्पा शर्मा, शकुंतला देवी, कनकलता, कुमारी स्वाति यादव, सुधीर कुमार, सरिता सक्सेना, कौशल कुमार और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रीन पार्क मार्केट, दिल्ली निवासी गुरदीप सिंह ने जेवर तहसील के अमरपुर पलाका गांव में वर्ष 2015 में पांच करोड़ रुपये में 12,900 वर्गमीटर जमीन बैनामे से खरीदी थी और उस पर कब्जा ले लिया, लेकिन कुछ भूमाफिया ने फर्जी आधार, पैन कार्ड के जरिये जमीन बेचनी शुरू कर दी। गुरदीप ने कोर्ट में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी जमीन की पहली रजिस्ट्री 23 दिसंबर 2023 को गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी रेखा यादव के नाम करा दी।

दूसरी रजिस्ट्री नोएडा फेज-दो निवासी पुष्पा, तीसरी मुरादगढ़ी निवासी तहसील कर्मचारी की मां शकुंतला देवी, चौथी ग्रेनो के अल्फा-दो निवासी कनकलता और पांचवीं रजिस्ट्री गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी स्वाति के नाम कराते हुए फर्जीवाड़ा किया गया। पीड़ित ने बताया कि जेवर सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर उसके नाम से पेश किए गए आधार व पैन कार्ड फर्जी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें