फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: नोएडा कंट्रोल रूम मुस्तैद, कोरोना के इलाज में दिक्कत तो यहां करें फोन

Thu, 22 Apr 2021 09:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने अब लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया है। बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी से लोग परेशान हैं। उधर, संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी जहां 536 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब स्थानीय अधिकारियों को कंट्रोल रूम में अलग-अलग मामलों का प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही इन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है कि आम जनता की बात को वह फोन पर अवश्य सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। किसी भी हालत में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर यह अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं तो मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से उनके ट्विटर हैंडल पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


नोट कर लें ये नंबर...
बेड के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क

पीके श्रीवास्तव, डीएफओ    -  9958106207
डॉ. चंदन सोनी, एसीएमओ    - 9868585986

निजी अस्पतालों की निगरानी व समन्वयक
डॉ. चंदन सोनी, एसीएमओ    -    9868585986
संजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर    -     9560436437

ऑक्सीजन व दवाइयों की उपलब्धता
डॉ. श्वेता     -     9560405045
प्रसून द्विवेदी, एसडीएम सदर    -     9971379220
वैभव बब्बर, औषधि निरीक्षक    -     9818076969

कोरोना जांच  व सैंपल
डॉ. संजय मांगलिक, एसीएमओ    -     9837016375

होम आइसोलेशन के लिए
डॉ. ललित     -    8433257456

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें