कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने अब लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया है। बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी से लोग परेशान हैं। उधर, संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी जहां 536 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब स्थानीय अधिकारियों को कंट्रोल रूम में अलग-अलग मामलों का प्रभारी बनाया गया है।
इसके साथ ही इन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है कि आम जनता की बात को वह फोन पर अवश्य सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। किसी भी हालत में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर यह अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं तो मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से उनके ट्विटर हैंडल पर शिकायत की जा सकती है।
नोट कर लें ये नंबर...
बेड के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क
पीके श्रीवास्तव, डीएफओ - 9958106207
डॉ. चंदन सोनी, एसीएमओ - 9868585986
निजी अस्पतालों की निगरानी व समन्वयक
डॉ. चंदन सोनी, एसीएमओ - 9868585986
संजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर - 9560436437
ऑक्सीजन व दवाइयों की उपलब्धता
डॉ. श्वेता - 9560405045
प्रसून द्विवेदी, एसडीएम सदर - 9971379220
वैभव बब्बर, औषधि निरीक्षक - 9818076969
कोरोना जांच व सैंपल
डॉ. संजय मांगलिक, एसीएमओ - 9837016375
होम आइसोलेशन के लिए
डॉ. ललित - 8433257456