-फोटो
नोएडा। भारत मंडपम में आयोजित म्यूनिसिपलिका स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटीज कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण के जीएम (जल) आरपी सिंह ने नोएडा का मॉडल पेश किया। उन्होंने शहर के आधारभूत ढांचे और दैनिक नगर सेवाओं से जुड़े कामों को विस्तार से बताया। सिंह ने विशेष रूप से जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधन, विद्युत अधोसंरचना, स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था तथा अन्य नगर निगम संबंधी सेवाओं में किए जा रहे कामों और नवाचारों को रेखांकित किया। ब्यूरो