फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा के बाजार गुलजार, बिक्री में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। करवाचौथ का त्योहार करीब आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रविवार ही नही बल्कि सोमवार को भी शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने साड़ी, सूट, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं, मेंहदी आर्टिस्टों के स्टॉल पर भी लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन


सोमवार को शहर के सेक्टर 18, अट्टा मार्केट, सेक्टर-62 और 50 समेत कई बाजारों में खासी चहल पहल देखने को मिली। व्यापारी नरेश कुच्छल ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। अभी से ही डिजाइनर साड़ियों और रेडीमेड सूट्स की मांग सबसे अधिक है। वहीं, कृत्रिम आभूषणों और बैंगल्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ जुट रही है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी करवाचौथ से जुड़ी वस्तुओं की बिक्री में तेजी आई है। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी गश्त बढ़ा दी है। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष व्यवस्थाएं की हैं ताकि खरीदारों को असुविधा न हो। त्योहार को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। महिलाएं व्रत की तैयारी में जुटी हैं, वहीं ब्यूटी पार्लर और सैलून में भी अपॉइंटमेंट्स की भरमार है। व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि करवाचौथ के चलते इस बार त्योहारी सीजन की शुरुआत शानदार बिक्री के साथ होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें