वारिस ने बताया कि कंपनी ने रविवार को उसे नोएडा भेजा था। यहां उसे कमलेश नामक व्यक्ति से 1.80 लाख रुपये लेने थे। कंपनी प्रबंधकों ने 70 हजार वारिस के खाते में डाले थे। इसके बाद 2.50 लाख रुपये उसे चौड़ा मोड़ पर रहने वाले अमरीश को देने थे।
वह अमरीश को रुपये देने जा रहा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गले और हाथ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया।
वारिस ने पुलिस को बताया कि एक-डेढ़ महीने में गर्लफ्रेंड से उसकी शादी होने वाली है। कंपनी से उसे 10,000 रुपये वेतन मिलता है। पैसे की कमी यह साजिश रची। साजिश के तहत, नोएडा में पहले एटीएम से 70,000 रुपये निकाले।
इसके बाद कमलेश से मिले 1.80 लाख रुपये को बंडल बना बरेली जाने वाली बस के परिचालक को कूरियर बताकर दे दिया। उससे कहा कि यह पैकेट सैटेलाइट बस स्टैंड पर इसरार नामक युवक को देना है।
वारिस ने इसके लिए परिचालक को 200 रुपये दिए। उसने बरेली निवासी दोस्त इसरार को बस परिचालक का नंबर देकर कहा कि उसने कंपनी का एक पैकेट भेजा है। वह उसे ले ले। इसके बाद वह चौड़ा मोड़ के पास पहुंचा और चाकू व ब्लेड से गले और हाथ पर कट मारकर खुद को लहूलुहान लिया।