ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग में तीसरे दिन गौतम बुद्ध नगर की टीम नोएडा ब्लास्टर्स को बर्बरीक वॉरियर्स ने पराजित किया। हार के साथ ही नोएडा टीम की फाइनल में पहुंचने का राह कठिन हो गई है। फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को बचे दोनों मुकाबले बेहतर अंक से जीतने होंगे।
बर्बरीक वॉरियर्स ने नोएडा को 22-17 अंक से हराया। पहले हॉफ में नोएडा टीम ने 11-6 की बढ़त बनाई थी लेकिन बर्बरीक वॉरियर्स ने दूसरे हॉफ आक्रामक रणनीति अपनाकर जीत दर्ज की।