फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के साथ दोगुना रफ्तार से रोजगार भी दे रहा नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
2023-24 में 29,533 करोड़ का निवेश, 2024-25 में बढ़कर 56,925.00 करोड़ हो गया
विज्ञापन

फोटो



-2025 में 4.69 लाख लोगों को मिला रोजगार
-56,925 करोड़ के साथ इसी साल हुआ सबसे ज्यादा निवेश

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निवेश और रोजगार सृजन के मामले में नोएडा लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। यही कारण है कि साल-दर-साल नोएडा में पेशेवर लोगों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच वर्षों की तुलना में साल 2024-25 में निवेश दोगुनी रफ्तार से बढ़ा है। इससे रोजगार के अवसर भी दोगुनी रफ्तार से बढ़े हैं।
जिला आयुक्त उद्योग कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि 2023-24 तक जिले में कुल 29,533.21 करोड़ का निवेश हुआ था, जो 2024-25 में बढ़कर 56,925.00 करोड़ रुपये हो गया। यानी एक साल में ही निवेश में दोगुने से भी अधिक की वृद्धि हुई है। बढ़ते निवेश का सबसे बड़ा फायदा रोजगार के रूप में सामने आया है। साल 2024-25 में जिले में 4,69,066 लोगों को रोजगार मिला, जो पिछले वर्ष 2023-24 में मिले 3,47,307 रोजगार की तुलना में अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यूपी सरकार लगातार शहर में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर कनेक्टिविटी का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यही कारण है कि नोएडा सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर की कंपनियों की भी पहली पसंद बनता जा रहा है।
-अनिल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग
-
साल-दर-साल रोजगार और निवेश
साल रोजगार निवेश (करोड़ में)



2019-20 15,389 2,860.63

2020-21 1,23,466 2,519.28

2021-22 1,43,212 1,956.82

2022-23 2,70,185 2,679.43

2023-24 3,47,307 29,533.21

2024-25 4,69,066 56,925.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें