फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बिजनेस सेंटर बन रहा नोएडा : राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बिजनेस सेंटर बन रहा नोएडा : राजनाथ
विज्ञापन




बिसाहड़ा गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में रक्षा मंत्री बोले - अब देश की अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु बन गया प्रदेश

राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होनी चाहिए





माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसाहड़ा गांव में मंगलवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों के नेता और अधिकारियों के लिए नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र रहा है, मगर आज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि बिजनेस सेंटर बन रहा है।
पहले यहां अपराधियों का खौफ था, लेकिन यह अब गुजरे जमाने की बात हो गई है। अब नोएडा को पर्यटन और कानून के लिए जाना जाता है। योगी के नेतृत्व में यहां की पहचान अब अपराध का रिकॉर्ड नहीं बल्कि निवेश के लिए केंद्र बन रहा है। यहां पर भारत ही नहीं विदेश से भी निवेश आ रहा है। राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनी और उनके संकल्प से ही जेवर में एयरपोर्ट आज जमीन पर उतर पाया है। उत्तर प्रदेश की पहचान अब विकास है।
विज्ञापन

-

राम लला को कुटिया से राजमहल में पहुंचाया
राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुमत में आने के बाद तीन तलाक, अनुच्छेद 370 और राम लला को कुटिया से राजमहल में स्थापित कराया गया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस प्रधानमंत्री को संपत्ति के सर्वे के नाम पर बदनाम कर रही है। यह देश सभी धर्म और जातियों के लोगों का है, इसलिए देश की संपत्ति पर सभी का एक समान अधिकार है।
-

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी देश की हैसियत
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की हैसियत बढ़ी
है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों से अपील की कि वह डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट मांगने आए हैं। चुनाव के बाद एक बार फिर वह जरूर आना चाहेंगे। इस बार दो-तीन लाख नहीं बल्कि पांच लाख वोट से जीता कर डॉ. महेश शर्मा को संसद भेजा जाए।

-



रूस-यूक्रेन का युद्ध रोककर 22 हजार लोग निकाले

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के राष्ट्रपति से बात करके साढ़े चार घंटे तक युद्ध रुकवाया और विद्यार्थियों सहित 22 हजार लोगों को देश वापस लाया गया।

-



भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने तो लोकतंत्र की हत्या

राजनाथ सिंह ने कहा कि सूरत में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने का कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने पर लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मगर जब दूसरी सरकारों के प्रत्याशी चुने जाते हैं तो उनकी आवाज तक नहीं निकलती है। कांग्रेस जनता को गुमराह करके समर्थन लेना चाहती है, लेकिन अब जनता उसके बहकावे में नहीं आ रही।
-
जनसभा के खत्म होने से पहले ही चले गए जेवर विधायक
बिसाहड़ा में जनसभा करने का मकसद भाजपाइयों का यह था कि वह क्षत्रिय समाज को एकजुट होने का संदेश दे सकें, मगर रक्षामंत्री की जनसभा समाप्त होने से पहले क्षत्रिय समाज के नेता और जेवर विधायक मंच से उतरकर चले गए।

-
सभा में श्रमिकों लाने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोगों का आरोप है जनसभा में लाने के लिए उनको 600-600 रुपये देने के लिए कहा गया था, मगर जब सभा खत्म हुई तो 300-300 रुपये थमा दिए गए। इस तरह के वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, भाजपाइयों ने इस तरह के किसी वीडियो की जानकारी होने से इन्कार किया है और इस कोई फर्जी और किसी दूसरे स्थान का वीडियो बता रहे हैं।


क्षेत्र की जनता का नहीं उतार सकेंगे कर्ज : डॉ. महेश शर्मा
जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें काफी प्यार दिया है और तीसरी बार सांसद के लिए आपके बीच आया हूं। यह क्षेत्र की माटी का कर्ज वह चाहे तो भी नहीं दे सकते हैं और हमेशा कर्जदार रहेंगे। मोदी और योगी की जोड़ी न सिर्फ यूपी बल्कि समूचे देश का विकास कर रही है, इसलिए देश और प्रदेश को मजबूत करना है तो भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र से ठाकुरों को जुटाया
जनसभा में लोकसभा क्षेत्र से ठाकुरों को जुटाया गया। इसमें जिले के प्रभारी कुंवर ब्रजेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिशौदिया, सिंकद्राबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक मदन चौहान, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, दादरी विधायक तेजपाल सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एमलएलसी नरेंद्र भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी,महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, रालोद के राष्ट्रीय त्रिलोक चंद त्यागी, जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी, निषाद पार्टी पश्चिमी यूपी प्रभारी वीरेंद्र डाढ़ा, लोकसभा प्रभारी प्रणीत भाटी ,पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सुशील भाटी, राजू पाली, पूर्व प्रत्याशी आ संजय भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मान सिंह चौहान, ठाकुर सनी सिंह और अनिल सिसोदिया शामिल रहे। जनसभा की अध्यक्षता मुंशी सिंह ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें