फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewar Airport Code: इस नाम से होगी नोएडा एयरपोर्ट की पहचान, जानें कौन करता है नामकरण

Wed, 27 Sep 2023 04:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दिल्ली-एनसीआर में बन रहे सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट को उसका नाम मिल गया है। अब इस एयरपोर्ट को DXN कोड के नाम से जाना जाएगा। यहीं अब नोएडा एयरपोर्ट की पहचान होगी।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए थ्री लेटर कोड डीएक्सएन (DXN)जारी किया गया। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी किया जाता है। 

विज्ञापन

यहां टिकट बुकिंग के लिए पिन कोड सरीखी एक अंतरराष्ट्रीय पहचान होती है। जब भी हम टिकट बुक करते हैं तो यह तीन लेटर का अंतरराष्ट्रीय कोड हमें दिखाई देता है। यहां पर डी से पर्याय दिल्ली एक्स से इंटरनेशनल और एन से नोएडा को प्रदर्शित किया गया है। यह दिल्ली क्षेत्र का दूसरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला एयरपोर्ट है।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की ओर से जेवर एयरपोर्ट को आवंटित डीएक्सएन कोड का अनावरण किया गया। यह कोड यात्रियों और एविएशन प्रोफेशनल्स को भ्रम और गलतियों से बचने में भी मदद करेगा। इससे तेजी से और सटीक गंतव्य की पहचान करने और संवाद करने में भी मदद मिलेगी।

नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट स्विस तकनीकी टेक्नोलॉजी और क्षमता साथ भारतीय संस्कृति और सुविधाओं के संगम के रूप तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि एयरपोर्ट को अब पूरी दुनिया में इसी कोड से जाना जाएगा। ये कोड सिर्फ एयरपोर्ट ही उपयोग कर सकता है। ये कभी भी बदला नहीं जाएगा। एक तरीके से यह एयरपोर्ट का पिन कोड होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें