फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: बाइक का अगला पहिया उठा कर किया स्टंट, पुलिस ने चालान काटते हुए की जब्त

Mon, 24 Apr 2023 08:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए आजकल शहर के युवा बाइक व कार से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जनवरी से अब तक कुल 65 स्टंट की घटनाएं सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
challan - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-71 में एक युवक ने बाइक का अगला पहिया उठाकर स्टंट किया। इसका वीडियो वायरल होने पर यातायात पुलिस ने बाइक का चालान काटते हुए उसे जब्त भी कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए आजकल शहर के युवा बाइक व कार से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जनवरी से अब तक कुल 65 स्टंट की घटनाएं सामने आ चुकी है। सेक्टर- 71 के मामले के अलावा बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास अवैध तरीके से बस को खड़ी कर सवारी बैठाने के मामले में भी यातायात पुलिस ने दो हजार रुपये का चालान किया है। डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि स्टंट करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाता है। वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें