फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर मिलेगा हेलीकॉप्टर से नोएडा दर्शन का मौका, देना होगा शुल्क

Wed, 24 Mar 2021 09:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

- प्राधिकरण की ओर से सशुल्क कराई जाएगी व्यवस्था, 16 से 18 अप्रैल तक स्टेडियम और नोएडा हाट होंगे कार्यक्रम 
- कैलाश खेर देंगे गीतों की प्रस्तुति, खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के स्थापना दिवस पर लोगों को हेलीकॉप्टर से नोएडा दर्शन का मौका मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि इसके लिए शुल्क देना होगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी गीतों की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को स्थापना दिवस की तैयारियों के मद्देनजर बैठक की। इसमें  कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। जन सामान्य की भीड़ एक ही स्थान पर न उमड़े इसलिए इस बार कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-21ए के नोएडा स्टेडियम के अलावा सेक्टर-33 के नोएडा हाट में  किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर जन सामान्य के लिए सार्वजनिक महत्व की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का भी कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर सीईओ के सामने कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के मुताबिक 16, 17 अप्रैल को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, 17 और 18 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से समापन समारोह 18 अप्रैल को आयोजित होगा। इसमें शाम के समय बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

नोएडा हाट व सेक्टर-21ए स्टेडियम में विभिन्न एडवेंचर, खेल व  अन्य प्रतियोगिताओं समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक प्रस्तुतिकरण, लेजर शो का आयोजन होगा। इसमें आमलोगों से शुल्क लेकर हेलीकॉप्टर से नोएडा दर्शन कराने पर विचार किया जा रहा है।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन को भी सहभागिता करने के निर्देश सीईओ ने दिए। बैठक में प्राधिकरण के दोनों एसीईओ, मुख्य महाप्रबंधक व महाप्रबंधक भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें