फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैसाखी का जश्न मनाने के लिए उत्साहित नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग इस पर्व की बदलती तस्वीर को महसूस कर रहे, युवा नए कपड़े खरीद रहे
विज्ञापन

नोएडा। बैसाखी का उत्साह हर वर्ग और उम्र के लोगों में साफ नजर आता है। गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन और लंगर से लेकर घरों में पकवानों की खुशबू तक हर तरफ पर्व का उल्लास छाया रहता है। युवा जहां नए कपड़े लेकर दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने को उत्साहित हैं वहीं बुजुर्ग इस पर्व की बदलती तस्वीर को महसूस कर रहे हैं। आधुनिकता के बीच भी बैसाखी की मूल भावना और सांस्कृतिक पहचान आज भी बरकरार है।
हम बैसाखी को सामूहिक रूप से मनाते हैं ताकि नई पीढ़ी जड़ों से जुड़ी रहे। गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन और लंगर होता है। -अमरजीत सिंह, सेक्टर-18 गुरुद्वारे हेड ग्रंथी
विज्ञापन




मैं और मेरा भाई हर साल इस त्योहार के लिए उत्साहित रहते हैं। खाने के लिए अलग-अलग चीजें मेरे भाई देवम कपूर को काफी पसंद है। -भूमि कपूर, सेक्टर-51



पूरे दिन खुशी का माहौल और मौज-मस्ती पसंद है। मैं और मेरे दोनों भाइयों ने कुर्ते पाजामे सिलवा लिए हैं। इसे पहनकर हम घूमने जाएंगे। -कृष्णा सोनी, सेक्टर-33
विज्ञापन




हम एक-दूसरे से मिलते है गुरुद्वारे जाते हैं। पटियाला सलवार सूट और परांदा भी खरीदा लिया है जिसे लगाकर हम लोग गिद्दा करती हैं। -प्रीति कपूर, सेक्टर-107



नोएडा में हमें अपने त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाने का मौका मिलता है। यह हमारी संस्कृति को मजबूत करता है।काफी उत्साहित हूं। -उरवी दत्ता, सेक्टर-20



पहले गांवों में बैसाखी पर्व सादगी से मनाया जाता था लेकिन अब नोएडा जैसे शहरों में यह भव्य रूप ले चुका है लेकिन भावना वही है। -नरेंद्र चोपड़ा, सेक्टर-50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें